द फॉलोअप नेशनल डेस्क
भारत में मुस्लिम आबादी 5% तक बढ़ी है। हिंदू आबादी 8% तक घट गयी है औऱ ईसाइयों की आबादी 5.5 तक बढी है। पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने ये स्टडी रिपोर्ट मीडिया में जारी की है। समिति ने इस रिपोर्टे को जारी करने से पहले कुल 167 देशों के आंकड़े जमा किय हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पाकिस्तान औऱ बांग्लादेश जैसे देशों में बहुसंख्यक मुस्लिमों की आबादी में तेजी से इजाफा हुआ है। बहरहाल, रिपोर्टे में कहा गया है कि भारत में हिंदुओं के अलावा जैन और पारसी समुदाय की आबादी में कमी आयी है।

वर्तमान में देश की जनसंख्या में हिंदू 78 फीसदी
समिति के निष्कर्ष को देखें तो ईसाइयों की जनसंख्या 5.38 प्रतिशत, सिखों की 6.58 प्रतिशत बढ़ी है। इसी के साथ देश में बौद्ध अनुयायियों की आबादी भी बढ़ी है। रिपोर्ट बताती है कि 1950 में भारत की कुल जनसंख्या में 84 फीसदी आबादी हिंदुओं की थी। वर्तमान में देश की जनसंख्या में हिंदू 78 फीसदी हैं। मुसलमान 65 साल पहले भारत की आबादी के 9.84 फीसदी हुआ करते थे। अब मुसलमान कुल आबादी का 14.09 फीसद हो गए हैं।

पड़ोसी मुल्कों में क्या है स्थिति
रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में मुस्लिमों की आबादी 18.5 प्रतिशत बढ़ गई है। वहीं पाकिस्तान में यह बढ़ोत्तरी 3.75 प्रतिशत दर्ज की गयी है। वहीं, अफगानिस्तान में 0.29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। स्टडी में एक अहम बात ये कही गयी है कि बौद्ध बहुल आबादी वाले देश भूटान और श्रीलंका में भी बहुसंख्यकों की जनसंख्या में इजाफा हुआ है। भूटान में बहुसंख्यक बौद्धों की आबादी में हिस्सेदारी पिछले 65 साल में 17.6 प्रतिशत बढ़ गयी है। वहीं, श्रीलंका में यह आंकड़ा 5.25 प्रतिशत तक नोट किया गया है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -